मायके गई पत्नी, इधर पति ने फांसी लगा कर दी जान, जानें मामला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Suicide Case : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित शांति विहार में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide ) कर ली। मृतक का नाम चंदन कुमार है। वह पेशे से मजदूर था।

जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी मायके गई हुई है। शुक्रवार को फोन पर पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात अचानक चंदन ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे से आवाज आनी बंद हो गई।

कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इस पर न तो किसी तरह की आवाज आई और न ही दरवाजा खोला। तब कमरे का दरवाजा (Door) तोड़ा गया। अंदर देखा कि चंदन फंदे से झूल रहा है।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को Post Mortem के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article