कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, AAP ने किया बहिष्कार का ऐलान, संसद में विरोध प्रदर्शन…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Address of President Draupadi Murmu : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। साथ ही नई सरकार का रोडमैप भी पेश करेंगी।

विपक्ष अपनी ओर से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा।

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने  ये जानकारी दी है।

गौरतलब है कि ED के बाद बुधवार को CBI ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार (Arrest) किया था।

इससे आम आदमी पार्टी भड़की हुई है और संसद (Parliament) में इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन (Protest) भी करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा, जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 2 या 3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

Share This Article