Homeझारखंडझारखंड में भारी बारिश का Yellow अलर्ट जारी

झारखंड में भारी बारिश का Yellow अलर्ट जारी

Published on

spot_img

Jharkhand Weather:  झारखंड में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर सोमवार की देर रात से ही बारिश हो रही है। राज्य में आठ जुलाई तक बारिश की संभावना है। चार जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन और चार जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, गुमला एवं रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि धनबाद और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है।

आने वाले दो दिनों में तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की जायेगी। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में राज्य का औसत तापमान 28 डिग्री तक होने की उम्मीद है।

बारिश से किसानों में खुशी

सिमडेगा जिले के जलडेगा क्षेत्र में रात से हो बारिश हो रही है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है।

सूखे नदी-नालों में भी पानी भर गए हैं। वर्षा के कारण जलडेगा बाजारटांड़ परिसर, मुख्य पथ, ब्लॉक गेट सहित कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...