रांची में यहां दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Children’s Mother Absconds with Lover : शहर के टाटीसिलवे थाना (Tatisilwe Police station) क्षेत्र के उलातू की रहनेवाली दो बच्चों की मां शुक्रवार को प्रेमी के साथ फरार हो गई।

महिला मजदूरी करती है, मां के चले जाने के बाद दोनों बच्चे बुधवार को Tatisilwe थाना पहुंचे और थानेदार से मां को खोजने की गुहार लगाई। बच्चों ने बताया कि मेरी मां को बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति भगा ले गया है।

हालांकि महिला का मोबाइल चालू है। फोन पर परिवार और बच्चों से वह बात भी कर रही है।

फोन करने पर कभी महिला Receive करती है तो कभी पुरुष। लेकिन महिला कहां है, यह नहीं बता रही है। इस संबंध में थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर Police छानबीन में जुट गई है।

Share This Article