इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीरों की होगी बहाली, इस तारीख तक करना है आवेदन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Firefighters Will be reinstated in the Indian Air Force: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से होगा।

agnipathvayu. cdac.in पर Registration 28 जुलाई रात 11 बजे तक होगा। इस भर्ती में 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

इसके लिए 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक, अंग्रेजी के साथ या कला और वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 अंक के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 अंक होना जरूरी है। 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास भी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़े नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की वेबसाइट से ले सकते हैं।

Share This Article