10वीं-ITI, 12वीं, डिग्री और डिप्लोमा वालों के लिए अप्रेंटिस भर्ती, 6 सितंबर तक करें आवेदन

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नॉर्दर्न रीजन के मार्केटिंग डिवीजन में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं-ITI, 12वीं, डिग्री और डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार उम्मीदवार का 10वीं के साथ ITI, 12वीं, B.A., B.Sc., B.Com, BBA या संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

अलग-अलग पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

ट्रेड अप्रेंटिस-ITI और Data Entry Operator पदों के लिए उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस-डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल पर आवेदन करना होगा। संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को राज्य और नियुक्ति की पसंदीदा जगह चुननी होगी।

आवेदन प्रक्रिया का अगला चरण

पोर्टल पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को IOCL के निर्धारित ऑनलाइन फॉर्म पर अपनी जानकारी सबमिट करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें। 6 सितंबर 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर है।

 

 

Share This Article