मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक के बाद देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले DIG

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

After the review meeting with the Chief Minister : झारखंड के मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी समेत कई अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।

वहीं बैठक के बाद मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे रांची रेंज के DIG अनुप बिरथरे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले।

उन्होंने रात में पूरे शहर का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान DIG ने शहर के विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई तरह के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने Car और बाइक चालकों की खुद से चेकिंग भी की। इस दौरान वाहन चालकों के लाइसेंस और अन्य चीजों की चेकिंग की।

तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों की चेकिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में भी उनसे जाना। इस दौरान कोतवाली, सिटी और हटिया DSP भी मौजूद थे।

Share This Article