हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के साथ मुलाकात की।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren met Sunita Kejriwal : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के साथ मुलाकात की।

इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात की थी। जेल से बाहर आने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी।

Image

दरअसल हेमंत सोरेन को ED ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ED की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर CM पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था।

बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली।

Image

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार कम हो रहा है और उनकी शुगर की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। उनकी तबीयत के बारे में जानने और उनकी पत्नी को मिलने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ उनके आवास पर पहुंचे जहां सुनीता केजरीवाल ने दोनों का स्वागत किया।

इस मुलाकात के बारे में आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्टर जारी किया है जिसमें इस मुलाकात का वीडियो लगाया गया है और लिखा गया है कि तानाशाही के खिलाफ एकजुट है इंडिया।

हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे पर कहा था कि बीजेपी ने न्यायपालिका को अपमानित किया है। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।

बता दें कि CM केजरीवाल को ED के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन CBI के मामले में जमानत न मिलने पर वह अभी जेल में हैं।

Share This Article