Homeझारखंडगिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1772 मामलों का हुआ निपटारा

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1772 मामलों का हुआ निपटारा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rashtriya Lok Adalat in Giridih: गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन झारखण्ड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर ने दीप जलाकर किया।

इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार प्रसाद, DC नमन प्रियेश लकड़ा और कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के साथ Bar Association के अधिवक्ता मौजूद थे।

मौके पर न्यायिक अधिकारी यशवंत प्रकाश, आनन्द प्रकाश, राजेश बग्गा, CJM संदीप गौतम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सोनम विश्नोई के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, उप नगर आयुक्त विषालदीप खालको, DSP कोसर अली, अंकिता राय समेत कई अधिवक्ता और पक्षकार शामिल हुए।

अपने उद्गार में आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर ने लोक अदालत को देश और समाजहित में न्यायिक पर्व बताया और कहा कि लोक अदालत में किसी भी मामले में निष्पादन होने के बाद किसी भी पक्ष को कही और सुनवाई का कोई मौका नहीं मिलता। इसलिए सबसे सुविधा के साथ लोक अदालत में कई मामले निपटाए जाते हैं। इसके प्रति लोगो को जागरूक हो कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे वक्त पर न्याय मिल सके।

आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गिरिडीह में इस राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए ही अब तक टोटल 1,772 पेंडिग केस निपटाए जा चुके है। इसमें सिविल वाद से जुड़े 213 केस के साथ एनआई एक्ट से जुड़े 72 मामले और बिजली विभाग से जुड़े 280 केस के साथ मामूली अपराध से जुड़े 1058 केस का निपटारा हुआ है।

संभवत देर शाम तक इसे अधिक आंकड़े जा सकते हैं। कहा कि अब 125 करोड़ 36 लाख वसूली भी किया गया, जिसमें बैंक के साथ अलग अलग विभागों से जुड़े मामले हैं। आज हुई लोक अदालत को लेकर कुल 10 पीठों का गठन किया गया था।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...