ED ने नए प्रोन्नत डिप्टी डायरेक्टर रैंक के कई अधिकारियों का किया पदस्थापन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Posted Several Newly Promoted Deputy Director Rank officers : शनिवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नव प्रोन्नत डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अधिकारियों का पदस्थापन किया।

रांची में Posted रहे देवव्रत झा को प्रोन्नति के बाद रांची जोनल आफिस 1 का प्रभारी बनाया गया है। Assistant Director से डिप्टी डायरेक्टर रैंक में उनकी प्रोन्नति हुई है। झा रांची जमीन घोटाले समेत कई महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान से जुड़े रहे हैं। ऐसे में प्रशासनिक दृष्टिकोण से उन्हें अगस्त 2025 तक रांची में ही पदस्थापित करने का आदेश मिला है।

रांची जोनल आफिस यूनिट 1 में पूर्व में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर ऋषिकेश पांडेय को रांची जोनल आफिस 2 का प्रभारी बनाया गया है।

रांची जोनल आफिस 2 के प्रभारी रहे डिप्टी डायरेक्टर खितेश गुप्ता को अब ED मुख्यालय में तैनात किया गया है। खितेश रांची के चर्चित मनरेगा घोटाले के अनुसंधान को लीड कर रहे थे। इस केस में ED ने IAS पूजा सिंघल को अरेस्ट किया था।

Share This Article