शिवराज ने धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के घर किया भोजन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रविवार काे धुर्वा मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश यादव के घर भोजन किया। परिवार के सदस्यों, बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Shivraj had food at the house of Dhurva Mandal President Umesh Yadav: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रविवार काे धुर्वा मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश यादव के घर भोजन किया। परिवार के सदस्यों, बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

चौहान ने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न और आनंदित हूं। उमेश यादव हमारे मंडल के अध्यक्ष हैं और उनके मंडल से लोकसभा के चुनाव में BJP को भारी बढ़त मिली है। इनके मंडल में 81 पोलिंग पर हमें भारी लीड मिली है, जिसके कारण लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में रांची लोकसभा में शानदार सफलता मिली है।

शिवराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता BJP के प्राण हैं। यदि विचार आत्मा है तो कार्यकर्ता प्राण हैं। हम कार्यकर्ता नहीं है एक परिवार हैं। परिवार के बीच आकर भोजन कर कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुत अच्छा लगता है। एक परिवार की तरह BJP चल रही है और मैं अपने कार्यकर्ता के साथ मिलकर भोजन कर अत्यंत प्रसन्न हूं और मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आया हूं।

Share This Article