SBI ने अपने ग्राहकों को दिया झटका! आज से SBI के ग्राहकों को लोन पर देना होगा ज्यादा ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स) में बदलाव किया है

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SBI Raises Interest Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को आज तगड़ा झटका दिया है।

दरअसल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने विभिन्न कर्जों को महंगा करने का ऐलान किया है।

बढ़ी हुईं ब्याज दरें आज यानी 15 जुलाई से ही लागू हो गई हैं। जिसके बाद अब SBI के ग्राहकों को लोन पर ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा।

MCLR में हुआ है बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स) में बदलाव किया है।

बदलाव के तहत MCLR में 5 से 10 बेसिस पाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब हुआ कि MCLR में 0.05 फीसदी से 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

SBI ने इन दरों में की है बढ़ोतरी

० एक महीने के लोन टेन्योर पर MCLR को 5 BPS बढ़ाकर 8.35 फीसदी किया गया।
० तीन महीने के लोन टेन्योर पर MCLR को 10 BPS बढ़ाकर 8.4 फीसदी किया गया।
० छह महीने के लोन टेन्योर पर MCLR को 10 BPS बढ़ाकर 8.75 फीसदी किया गया।
० एक साल के लोन टेन्योर पर MCLR को 10 BPS बढ़ाकर 8.85 फीसदी किया गया।
० दो साल के लोन टेन्योर पर MCLR को 10 BPS बढ़ाकर 8.95 फीसदी किया गया।
० तीन साल के लोन टेन्योर पर MCLR को 5 BPS बढ़ाकर 9 फीसदी किया गया।

Share This Article