चतरा में लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार

चतरा जिले की प्रतापपुर थाना (Pratappur Police station) पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

One arrested in robbery case in Chatra: चतरा जिले की प्रतापपुर थाना (Pratappur Police station) पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

साथ ही उसके पास से घटना में प्रयुक फोल्डिंग चाकू, एक काले कवर में फोल्डेड वाला स्टीक, एक काले रंग का गमछा, चंदन कुमार शर्मा का आधार कार्ड, पैन कार्ड, SBI का ATM कार्ड, बैग, लोहे का फाईटर पंजा बरामद किया है।

चतरा SDPO संदीप सुमन ने सोमवार को बताया कि गत 30 मई को बिहार के गया निवासी अमित कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ 97 हजार 710 रुपये लूट लेने के संबंध में मामला दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस बीच टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपित मो. नईम अंसारी को चतरा के गजवा गांव से गिरफ्तार (Arrest) किया। आरोपित ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपित ने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया ता और लूट के पैसे को आपस में बांट लिया था। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article