दिल्ली के CM केजरीवाल का नहीं घटा है 8.5 किलो वजन, तिहाड़ जेल प्रशासन ने…

आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया था कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का वजन 8.5 किलो घट गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi CM Kejriwal Has Not Lost Weight : आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया था कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का वजन 8.5 किलो घट गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस प्रकार के दावों को खारिज कर दिया है।

कम खाना खा रहे केजरीवाल

जेल प्रशासन ने कहा है कि Arvind Kejriwal का वजन वास्तव में 2 ही किलो कम हुआ है और उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है। रविवार को जेल प्रशासन (Prison Administration) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल खाना कम खा रहे हैं।

तिहाड़ प्रशासन की ओर से बताया गया है कि 1 अप्रैल को जब पहली बार केजरीवाल जेल पहुंचे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 8 और 29 अप्रैल को उनका वजन 66 किलोग्राम दर्ज किया गया था। अंतरिम जमानत पर जिस दिन जेल से बाहर निकले उनका वजन 64 किलोग्राम था। 21 दिनों तक बाहर रहने के बाद 2 जून को जब वापस लौटे तो वह 63.5 किलोग्राम के थे।

14 जुलाई को उनका वजन 61.5 किलोग्राम था। वास्तव में उनका वजन 2 किलो ही कम हुआ है। जेल प्रशासन ने यह भी कहा कि आरोपी (अरविंद केजरीवाल) 24 घंटे Senior Medical Officer की देखरेख में हैं। हर दिन उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Share This Article