Homeझारखंडस्कूली बच्चों से भरी ऑटो में पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दो...

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, 6 घायल

Published on

spot_img

School Children Killed in Pickup Van Crash: गढ़वा जिले के सदर थानांतर्गत जाटा गांव में मंगलवार की दोपहर स्कूली बच्चों से भरे Auto में Pick up वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने Pick up वैन में आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

ऑटो में सवार थे एक दर्जन से अधिक बच्चे

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार School से छुट्टी होने के बाद बच्चे ऑटो से घर जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त Auto पर लगभग एक दर्जन बच्चे घटना के समय सवार थे।

इस ऑटो को गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के जाटा में Bypass रोड पर एक Pick up ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 2 स्कूली बच्चों ने मौके पर ही जान गंवा दिया। वहीं, 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी तीसरी कक्षा के छात्र बताये जा रहे हैं।

पुलिस के साथ हुई ग्रामीणों की झड़प

मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे अग्निशमन के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने रोक दिया है। इस दौरान Police  के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई। घटना स्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, गढ़वा SP दीपक पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में 2 स्कूली बच्चों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने Pick up में आग लगाई है। कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...