किसानों के लिए डेथ वारंट है तीनों कृषि कानून: बादल पत्रलेख

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: कांग्रेस की ओर से आहूत किसान ट्रैक्टर रैली की सफलता के लिए रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक सोमवार को आयोजित हुई।

इसमें कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं रामगढ़ विधायक ममता देवी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में 20 फरवरी को आहूत किसान ट्रैक्टर रैली की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया।

बैठक में कृषि मंत्री पत्रलेख ने कहा कि यह तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। इस कानून के जरिए भारत सरकार पूरे देश में कारपोरेट राज लाना चाहती है। किसानों के हक को छीनना चाहती है।

उन्होंने कहा की यह देश गांधी का देश है। यह नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम का देश है।

इसे किसी भी हाल में अडानी, अंबानी और पूंजीपतियों का देश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे जितनी भी रैली करनी पड़े, कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटेगी ।

विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा सहित पूरे जिला से हजारों हजार की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ रैली में शामिल होंगे।

रैली की सफलता के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जाएगा। गांव गांव जाकर किसानों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक जयशंकर पाठक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शहजादा अनवर, प्रदेश कांग्रेस के बिनय सिन्हा दीपू, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, बलजीत सिंह बेदी, पंकज प्रसाद तिवारी, अनु विश्वकर्मा, मंजू जोशी, जोया परवीन ,नगर अध्यक्ष संजय साहू, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, समसुद खान, रूपेंद्र महतो,अनिल मुंडा, लाल बिहारी महतो, गुलाम अली, सुरेश महतो उपस्थित थे।

Share This Article