झारखंड : यहां रिंग सेरेमनी में 500 से अधिक लोग हुए जमा, जिला प्रशासन ने उठाया कदम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड कौवा बांध स्थित पार्क लेन रिसोर्ट में एक रिंग सेरेमनी में 500 से अधिक लोगों के होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।

गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद डीसी के निर्देश पर गोविंदपुर की अंचल अधिकारी सह इंसीडेंट कमांडर, गोविंदपुर वंदना भारती सोमवार की शाम खुद पार्क लेन रिजॉर्ट पहुंची और पार्क लेन रिसोर्ट के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अंचल अधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर ने नोटिस में लिखा है कि उक्त रिसोर्ट द्वारा पूर्व में भी झारखंड सरकार द्वारा निर्गत कोरोना महामारी आदेशों का उल्लंघन करने की सूचनाएं प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कोरोना महामारी संक्रमण के उचित प्रबंधन के संदर्भ में निर्गत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (आपदा प्रबंधन प्रभाग) झारखंड रांची के आदेश के अनुसार अधिकतम लोगों की सहभागिता किसी भी क्लोज स्पेस पर निर्धारित की गई है।

लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार उनके संस्थान में आने वाले समय में 500 से अधिक लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली है।

उन्होंने 12 घंटे के अंदर उक्त रिसोर्ट के प्रबंधक को स्वयं उपस्थित होते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article