श्रावणी मेले में ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान ने स्कूली छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, फिर…

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Homeguard Obscene Act with Girl : श्रावणी मेले (Shravani Mela) में ड्यूटी करने आया और स्कूल में ठहरे एक होमगार्ड (Homeguard) का जवान एक कमरे में नाबालिग छात्रा के अश्लील हरकत (Obscene Act) कर रहा था। तभी उसे एक दूसरी छात्रा ने देख लिया।

देखते ही देखते वहां अनेक लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने होमगार्ड को पकड़ लिया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों ने 100 डायल पर दी। बावजूद पुलिस घंटे भर तक नहीं पहुंची।

मौके पर छात्रा के घरवाले पहुंचे व पीड़िता से जानकारी ली। पीड़िता परिजनों को जानकारी देते हुए रोने लगी।

जानकारी के अनुसार, यातायात DSP लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि श्रावणी मेला ड्यूटी में होमगार्ड को लगाया गया था। बताया जाता है कि पकड़े जाने के बाद होमगार्ड जवान ने धौंस दिखाते हुए छुड़ा लिया।

मामला शांत होने के बाद पीड़िता के पिता ने थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या- 114/2024 बीएनएस 2023 की धारा- 74/78 एवं 12 पोस्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

Share This Article