Homeझारखंडडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 27 और 28 को होगा ट्राइबल...

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 27 और 28 को होगा ट्राइबल हेरिटेज काॅन्क्लेव

Published on

spot_img

Tribal Heritage Conclave : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में IQAC और हेरिटेज सोसाइटी के तत्वावधान में दो दिवसीय Tribal Heritage Conclave का आयोजन 27 और 28 जुलाई को किया जायेगा।

इसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और विवि के लोग जनजातीय संस्कृति और विरासत पर प्रकाश डालेंगे।

इस संबंध में विवि के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य (Dr Tapan Kumar Shandilya) ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी जनजातीय संस्कृति और उसकी विरासत को सहेजें, संरक्षित करें और नयी पीढ़ी को उससे अवगत करायें।

यह दो दिवसीय ट्राइबल हेरिटेज कॉन्क्लेव उसी दिशा में एक प्रयास है, जहां देश के विषय विशेषज्ञ इतिहास, दर्शनशास्त्र, साहित्य, कला, पर्यटन और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आपसी विमर्श और संवाद स्थापित करेंगे, जिससे इस कॉन्क्लेव की समाप्ति के बाद कई सार्थक निष्कर्षों पर पहुंचा जा सके।

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में डॉ धम्मरत्न, नव नालंदा महाविहार, डीम्ड विश्वविद्यालय, डॉ अनंत आशुतोष, अध्यक्ष, हेरिटेज इंडिया, प्रो संजय पासवान, पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रो दीनबंधु पांडेय, सदस्य, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज, डॉ आनंद वर्धन, बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली और प्रो विजय शंकर शुक्ल, बीएचयू शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...