HomeझारखंडIG साकेत कुमार ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक अर्पित कर...

IG साकेत कुमार ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IG Saket Kumar Paid Tribute by Paying floral Tributes: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप केन्द्र सेम्बों परिसर में CRPF का 86वां स्थापना दिवस और ग्रुप केन्द्र रांची का 13वां स्थापना दिवस ( Foundation day)मनाया गया।

इस दौरान झारखंड सेक्टर के IG साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सिंह ने ग्रुप केन्द्र रांची के परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर आईजी ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86 वर्ष के स्वर्णीम इतिहास में इस बल ने अपनी वीरता, कर्मठता, समर्पण, निष्ठा और देश सेवा से भारतवर्ष को अनेकों बार गौरवान्वित किया है।

वर्ष 1959 के भारत चीन गतिरोध के समय Hotspring की घटना हो या 1965 में भारत-पाक युद्ध के समय सरदार पोस्ट की वीर गाथा। संसद भवन पर किए गए हमले को नाकाम करने की घटना हो या रामजन्मभूमि पर हमले का प्रतिकार। दंगा नियंत्रण का क्षेत्र हो या आतंकवाद, नक्सलवाद से लोहा लेने क्या काम हो। देश के आंतरिक सुरक्षा के हरेक मोर्चे पर इस बल की कार्यशैली और दक्षता काबिले तारीफ है।

आईजी ने कहा कि राज्य में भी बल महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभा रहा है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती के बाद पिछले कुछ वर्षों से झारखंड में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आई है। विगत एक वर्ष में राज्य में कई महत्वपूर्ण एवं जोखिम भरे अभियान चलाये गये, जिसमें आठ दुर्दांत नक्सली मार गिराये गये।

इसके साथ 59 हथियार, 241 आईईडी, 1519 किलोग्राम विस्फोटक, 9692 डेटोनेटर बरामद करते हुए 38 नक्सलियों के कैम्प्स को उनके मांद में घुसकर ध्वस्त किया गया। इसके साथ 21 माओवादी आत्मसमपर्ण (Surrender) करने के लिए मजबूर हुए तथा 53 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान तीन बहादुर जवानों ने शहादत दी। साथ ही 9 अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हुए।

आईजी ने कहा कि सभी अधिकारियों और जवानों से यह अपेक्षा करता हूं कि, वे इन वीर अधिकारियो एवं जवानों से प्रेरणा लेते हुए आने वाले समय में अपने उत्कृष्ट कार्यों से बल के गौरव में वृद्धि करेंगे।

उन्होनें अंत में कहा कि समूह केन्द्र, रांची एक नवनिर्मित समूह केन्द्र है और इस परिसर में इसकी स्थापना के बाद लगातार निर्माण की अवस्था से गुजर रहा है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही इस कैप में पारिवारिक आवास और बुनियादी सुविर्धाए पूर्ण रूप से कियाशील हो जाएगी। यहां के सभी कार्मिक Camp परिसर में रहने लगेंगे तो इसकी सुंदरता में और चार चांद लग जायेंगे। इसके विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप केन्द्र रांची के कार्मिकों ने लोक नृत्य, गायन एवं नाट्य कलाओं का प्रदर्शन कर सांस्कृतिक समारोह में अपनी छठा बिखेरी।

साथ ही जवानों के बीच वॉलीवाल मैच और रस्साकस्सी मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में Raffle Draw का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

spot_img

Latest articles

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dhanabd Crime News: धनबाद के झरिया स्थित घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के पांडेबेड़ा के पास...

खबरें और भी हैं...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...