झारखंड के जमशेदपुर में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की सभी बोगियां हुई बेपटरी, अब तक दो की मौत कई घायल

चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल के साथ ही जमशेदपुर के TMH, मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Train Accident in Jamshedpur : झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले में मंगलवार की अहले सुबह हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (12810) दुर्घटनाग्रस्त (Train Accident) हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह 3:43 बजे राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच ट्रेन की सारी बोगिया पटरी से उतर कर बेपटरी हो गई है और कुछ बोगियां बगल में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

Train Accident

हादसे में अब तक दो लोगों की मौत (Death) की पुष्टि हुई है। वहीं 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल के साथ ही जमशेदपुर के TMH, मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है।

सभी घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद हैं। मौके पर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें भेजी गई हैं।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह हादसा कैसे हुआ है।

Share This Article