HomeUncategorizedवायनाड में अचानक हुए लैंडस्लाइड में 5 लोगों की गई जान, दो...

वायनाड में अचानक हुए लैंडस्लाइड में 5 लोगों की गई जान, दो बच्चे भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Land Slide in Wayanad : केरल (Kerala) के वायनाड (Wayanad)  जिले में अचानक लैंडस्लाइड (Land Slide) कई घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

इसके अलावा सैकड़ों लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई गई है। यह लैंडस्लाइड वायनाड स्थित मेपड्डी (Mepaddi) के कुछ पहाड़ी इलाकों में हुई है।

बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड की सबसे पहली घटना मेपड्डी में रात करीब 2 बजे हुई। इंडिया टुडे के मुताबिक इसके बाद भोर में 4 बजकर 10 मिनट पर फिर से लैंडस्लाइड हुई।

रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) के लिए एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर, एक MI-17 और LH को सुलूर के लिए रवाना किया गया है। बताया जाता है कि मेपड्डी के एक अस्पताल में 16 लोगों का इलाज चल रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं सरकारी एजेंसियां

मुख्यमंत्री पी विजयन (CM P Vijayan) ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दी गई हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में जुटी टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बावजूद टीमें लोगों को बचाने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं।

हेल्थ विभाग में जारी किया हेल्पलाइन नंबर

स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू किया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो हेल्पलाइन नंबर्स 8086010833 और 9656938689 जारी किए गए हैं। 

वैथिरी, कलपत्ता, मेपड्डी और मननथवड्डी हॉस्पिटल्स को तैयार रखा गया है। रात में ही सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के लिए पहुंच गए थे। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की अन्य टीमें भी तैनात की जाएंगी।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...