अदाणी समूह का बिहार, आंध्र प्रदेश के अलावा गैर-भाजपा शासित राज्यों में भी फैल रहा कारोबार

अदाणी समूह का कारोबार अब गैर-भाजपा शासित राज्यों में भी तेजी से बढ़ रहा है। बिहार, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़े निवेश और परियोजनाओं पर काम जारी है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अदाणी समूह ने कांग्रेस और अन्य गैर-भाजपा दलों के शासन वाले राज्यों में भी अपना कारोबार तेजी से बढ़ाया है। समूह इन राज्यों में सड़क, बंदरगाह, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में करीब पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रहा है या उन्हें आगे बढ़ा रहा है।
सूत्रों ने कहा कि कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब माने जाने वाले अदाणी समूह की परियोजनाओं की सूची लगातार राजनीतिक सीमाओं से परे बढ़ती जा रही है। कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु से लेकर बिहार और आंध्र प्रदेश तक की सरकारें इस कारोबारी समूह से निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं।

Share This Article