सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी के बच्चे ने की फायरिंग, तीसरी कक्षा का एक बच्चा घायल..

पुलिस की ओर से अभी घटना को लेकर कुछ बयान नहीं दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्चा पुलिस के पास है।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nursery Student do Firing : बुधवार की सुबह बिहार (Bihar) में सुपौल (Supaul) के त्रिवेणीगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल (St. John Boarding School) में नर्सरी कक्षा (Nursery) में पढ़ रहा एक छात्र अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंच गया।

छात्र ने बैग से हथियार निकालकर उसी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ रहे 10 वर्षीय एक छात्र पर गोली (Firing) चला दी। गोली बच्चे के बाएं हाथ में लगी है। वो बाल-बाल बच गया।

वह इस हमले में ज़ख्मी हुआ है,जिसका अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में ईलाज चल रहा है।

बैग में हथियार लेकर आया था छात्र

बताया जा रहा है कि प्रार्थना से पहले बच्चे ने अपने बैग से हथियार निकाल लिया और तीसरी कक्षा के एक छात्र पर गोली चला दी।

चर्चा है कि बच्चा अपने पिता का पिस्तौल (Pistol) बैग में लेकर स्कूल आया था।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के पास है आरोपी बच्चा

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच चल रही है।

पुलिस की ओर से अभी घटना को लेकर कुछ बयान नहीं दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्चा पुलिस के पास है।

Share This Article