राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मनाया 79 वां जन्मदिन, राबड़ी देवी ने खिलाया केक

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपना 79वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। राबड़ी देवी ने बधाई दी और राजद कार्यालय में 79 पाउंड के केक के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने गुरुवार को अपना 79 वां जन्मदिन मनाया। राबड़ी देवी ने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और केक खिलाया।

राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया पर लिखा, बधाई हो साहेब। इधर, लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश राजद कार्यालय में भी उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा। शाम के तीन बजे राजद कार्यालय में 79 पाउंड का केक काटा जाएगा और गरीब तथा वंचित परिवार के लोगों को भोजन तथा मिठाईयां बांटी जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।