कारगिल/जम्मू: सर्दियों में प्रस्तावित लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय क्षेत्र विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चुनावों को स्थगित करने और हाल में संपन्न परिसीमन प्रक्रिया की समीक्षा की मांग को लेकर लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में मंगलवार को पूर्ण बंद रखा गया।
इस दौरान दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नाममात्र रही। एहतियात के तौर पर विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।



