साहिबगंज सदर अस्पताल में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, आखिर में जन्मे बच्चे…

साहिबगंज सदर अस्पताल (Sahibganj Sadar Hospital) में बुधवार को एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। एक साथ चार बच्चों के जन्म से अस्पताल में सभी हैरान हो गए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Gave birth to four Children in Sahibganj Sadar Hospital : साहिबगंज सदर अस्पताल (Sahibganj Sadar Hospital) में बुधवार को एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। एक साथ चार बच्चों के जन्म से अस्पताल में सभी हैरान हो गए।

बताते चले Sahibganj Sadar Hospital में यह अब तक का पहला मामला है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उधवा प्रखंड के जामनगर निवासी उस्मान शेख की पत्नी शकीना खातून को प्रसव पीड़ा के बाद Sadar Hospital में भर्ती कराया गया था। शकीना ने बुधवार की सुबह 9:10 बजे एक लड़की, 9:11 बजे एक लड़का व एक लड़की जबकि 9:12 बजे एक लड़का को जन्म दिया।

हालांकि सबसे अंत में मृत बच्चे का जन्म हुआ। डॉक्टरों ने बाकी तीनों बच्चों को SNCU वार्ड में एडमिट किया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। फिलहाल तीनों बच्चे व उनकी मां स्वस्थ हैं।

Share This Article