हेमंत सोरेन ने पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो को दी श्रद्धांजलि

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren paid tribute to Ankita Mahato: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) एवं उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन शुक्रवार काे पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी (Jamshedpur Sonari) स्थित आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया।

मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Share This Article