बेटी की शादी के लिए लिया था लोन, नहीं चुका पाई तो महिला ने खाया जहर

कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से बरवाअड्डा के बड़ा जमुआ निवासी चंदा देवी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

When she Could not Repay the Loan, the Woman Consumed Poison: कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से बरवाअड्डा के बड़ा जमुआ निवासी चंदा देवी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

महिला की उम्र 50 वर्ष हैं, उसने 60 हजार रुपए का कर्ज लिया लिया था। घटना शनिवार सुबह लगभग चार बजे की है। महिला को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Dhanbad Medical College Hospital) लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे प्वाइनिंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

महिला के फल विक्रेता पति राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उसकी पत्नी ने गांव की महिला ग्रुप से 60 हजार रुपए लोन लोन लिया था। शादी के बाद उसकी और पत्नी की तबीयत दोनों की खराब हो गई। इसका कारण दुकान बंद करनी पड़ी। पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया और वे लोग लोन का पैसा वापस नहीं कर पाए।

इसी बीच Group के सदस्य पैसा वापस करने के लिए दबाव बनाने लगे। काफी प्रयास के बाद भी पैसे का इंतजाम नहीं हो सका। इसी तनाव में पत्नी ने शुक्रवार की रात घर में रखी खटमल मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की।

घटना के बाद सुबह लगभग पांच बजे उसे Dhanbad Medical College Hospital लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद महिला को भर्ती कर लिया गया है। घटना की सूचना सरायढेला थाना को दे दी गई है।

Share This Article