कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता को मिली चंपाई सोरेन की जगह, कल ही लेंगे मंत्री पद की शपथ

चंपाई सोरेन (Champai Soren) के इस्तीफे के बाद JMM ने उनके जगह दूसरे विधायक का नाम भी मंत्री पद के लिए तय कर लिया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramdas Soren : हेमंत सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन (Champai Soren) का इस्तीफा (Resignation) झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar) ने मंजूर कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद JMM ने उनके जगह दूसरे विधायक का नाम भी मंत्री पद के लिए तय कर लिया है।

चंपई सोरेन की जगह अब घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन (MLA Ramdas Soren) लेंगे। वे 30 अगस्त यानी कल ही मंत्री पद की शपथ (Oath) लेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है।

बताते चलें कल ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन BJP ज्वाइन करने वाले हैं।

वे कल रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन (Babulal Soren) भी BJP में शामिल होगा।

जानिए कौन हैं रामदास सोरेन?

रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से झामुमो के विधायक हैं। इसके अलावा वह पूर्वी सिंहभूम से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले वह साल 2009 में भी चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी में वह चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं।

शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे। आदिवासी समाज के बीच उनकी पैठ है।

Share This Article