हत्या के आरोपी संजय नायक को मिली सशर्त जमानत

अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने शुक्रवार को हत्या के आरोपी संजय नायक की जमानत याचिका सुनवाई के बाद सशर्त स्वीकार किया। शर्त के तहत आरोपित को केस के Trial पूरी होने तक प्रत्येक तारीख को कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder accused Sanjay Nayak gets conditional bail: अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने शुक्रवार को हत्या के आरोपी संजय नायक की जमानत याचिका सुनवाई के बाद सशर्त स्वीकार किया। शर्त के तहत आरोपित को केस के Trial पूरी होने तक प्रत्येक तारीख को कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी।

वह नामकुम कांड संख्या 215/2019 मामले में आरोपित है। उसमें उसको जमानत की सुविधा प्राप्त है लेकिन मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित तारीख को Court में हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसका बंध पत्र रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या मामले के आरोपित नामकुम निवासी संजय नायक को मिली जमानत का Miss Use करने के आरोप में 22 दिन जेल में रहना पड़ा। तब उसे फिर से सशर्त जमानत की सुविधा कोर्ट ने प्रदान की।

Share This Article