Homeझारखंडकांग्रेस नेता बंधु तिर्की का बड़ा खुलासा, असम के CM हिमंता ने...

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की का बड़ा खुलासा, असम के CM हिमंता ने BJP में शामिल होने के लिए उनको भी किया था फोन, लेकिन…

Published on

spot_img

Big revelation of Bandhu Tirkey : कांग्रेस नेता बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने आज एक बड़ा खुलासा करते हुए झारखंड की सियासत में हलचल मचा दिया। बंधु तिर्की ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने के लिए और BJP में शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनको भी फोन किया था। आगे बताया कि बिस्वा ने उनको तीन साल पहले ही फोन किया था।

झारखंड में कुछ महीने से घूम रहे हैं एक तांत्रिक बाबा

मीडिया से बातचीत में तिर्की ने कहा कि कुछ लोगों को झाड़फूंक करने की आदत होती है। यही आदत असम के सीएम को भी है। लेकिन झारखंड में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि झाऱखंड में पिछले 3-4 महीने से एक तांत्रिक बाबा घूम रहे हैं। तांत्रिक बाबा से उनका मतलब असम के CM Himanta Biswa Sarma से है।

कहा ये ऐसे तांत्रिक बाबा है जो सांप्रदायिक भावना को भड़काते हैं। इसके लिए वे घुसपैठ मुद्दे का सहारा लेकर जहरीली बातें कर रहे हैं। झारखंड का जो सामाजिक ताना-बाना है, उसे बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

झारखंड की चिंता तो HEC खुलवाने की बात क्यों नहीं करते

तिर्की ने कहा कि झारखंड को लेकर बिस्वा सरमा को चिंता होती तो वे बंद HEC को खुलवाने की बात करते। कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है। लेकिन उन्होंने एक बार भी इस बारे में बात नहीं की।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...