झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ: PM मोदी

उसने कितने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश पर राज किया। उन्होंने देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi On JMM: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी (PM Modi) ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है।

उसने कितने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश पर राज किया। उन्होंने देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी भी हद तक जा सकते हैं।

झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा है घुसपैठ

ये JMM वाले, जिन्होंने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं। उन लोगों के साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।

इस समय झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ (Infiltration) है। यह हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय है। जवान बेटियों के हर मां-बाप के लिए चिंता का विषय है। झारखंड हाई कोर्ट ने घुसपैठ पर एक आदेश दिया लेकिन झारखंड सरकार मानने को तैयार नहीं है कि राज्य में घुसपैठ हो रही है।

Share This Article