टाटा रोड में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत दो की हालत गंभीर

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Road Accident in Tata Road: राजधानी रांची के तमाड़ और ईचागढ़ थानांतर्गत सीमावर्ती रांची टाटा रोड नागासेरेंग (Nagasereng) के पास बुधवार को एक ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना इतनी भयानक थी कि घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को इलाज के लिए तमाम अस्पताल भेजा गया है।

लीपा मुंडा का एक पैर कुचल कर चूर हो गया

मृतक की पहचान जोनालोग बाड़ेडीह कुचाई थाना अंतर्गत निवासी प्रधान मुंडा के रूप में हुई है। वहीं एक घायल शंकर मुंडा टाटीबेड़ा और दूसरा लीपा मुंडा आराहांगा के रहने वाले हैं।

घायल लीपा मुंडा (Lipa Munda) का एक पैर कुचल कर चूर हो गया है। वहीं शंकर मुंडा का भी पैर टूट गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। दोनों की स्थिति नाजुक है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पतकुम अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article