प्रीति लिंडा के नेतृत्व में कांके प्रखंड की सैकड़ों महिलाओं ने ली आजसू की सदस्यता

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के आवासीय कार्यालय, बुकरु में प्रीति लिंडा के नेतृत्व में कांके प्रखंड क्षेत्र की सैकड़ों महिला समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दुःख की घड़ी में सभी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मौके पर सीमा लिंडा, नेहा कच्छप, सुमन देवी, मीना तिग्गा, सुषमा देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के विचारों एवं संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रो. रविशंकर मौर्य, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची जिला महिला अध्यक्ष वीणा देवी, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव, रूपाश्री गाड़ी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।