ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pratulnath Shahdev Press Confrence: गुरुवार को प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव (Pratulnath Shahdev) ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार का कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे उसने ठगा नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत जो कहते हैं, उसे निश्चित ही नहीं करते हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 23 सितंबर को खूंटी पहुंचेगी।

पता चाहती है परिवर्तन

प्रतुल ने कहा कि झारखंड में अन्याय और अत्याचार का बोलबाला हो गया है। राज्य की सत्ता में आदिवासियों और मूलवासियों की भागीदारी की बात हेमंत सरकार ने कही थी लेकिन वे जमीन हड़पने में रह गए। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म के सात हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं।

अब झारखंड में परिवर्तन होना चाहिए। परिवर्तन इस अन्याय के खिलाफ, परिवर्तन चाहिए अत्याचार के खिलाफ, परिवर्तन चाहिए भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ। राज्य की जनता अब झारखंड में परिवर्तन चाहती है।

मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर (Aarti Kujur) ने कहा कि सूबे की वर्त्तमान सरकार में भ्रष्टाचार, शोषण और महिलाओं के अत्याचार के मामले में वृद्धि हुई है।

Share This Article