HomeUncategorizedPM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Published on

spot_img

PM Modi congratulated Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को उनके 92वें जन्मदिन पर PM मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हे बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए X पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ।

मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन मिले।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। राजनीति के क्षेत्र में वह सादगी, गरिमा और सरलता के एक दुर्लभ अवतार के रूप में खड़े हैं।

एक दूरदर्शी राजनेता, जिनके कार्यों ने शब्दों से अधिक जोर दिया, हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त और अमूल्य योगदान के लिए गहराई से आभारी हैं।

मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे

उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करता हूं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। मैं हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी जीवन की कामना करता हूं।

मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे और उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह एक अर्थशास्त्री भी हैं, भारत की अर्थव्यवस्था को नए आयाम देने में उनकी आर्थिक नीतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से जुड़े कई ऐलान किए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। साल 1987 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...