भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Vivek Bhawani Singh joins Congress: पलामू जिले के चैनपुर के राजपरिवार के सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह (Vivek Bhawani Singh) ने रांची के कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समक्ष पार्टी का दामन थामा।

इस दौरान विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मौके पर Keshav Mahato Kamlesh ने कहा विवेक भवानी सिंह ने बिना शर्त संगठन में काम करने की इच्छा जताई। उनके आने से संगठन में और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जैसा कि विवेक भवानी सिंह ने बताया कि लंबी कतार है, भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं की। सभी लोग भाजपा के तनाशाही रवैए से परेशान हैं और धीरे-धीरे कांग्रेस के मुख्य धारा में आने के लिए तत्पर हैं।

सभी लोग एकएक कर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होते चले जाएंगे

कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए। विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इनके पार्टी में आने से कांग्रेस और गठबंधन के दोनों को मजबूती मिलेगी।

विवेक भवानी सिंह ने 20 वर्षो से भाजपा में था और एकाएक पार्टी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया। खासकर 2014 के बाद से और मैं अकेला ही नहीं बहुत सारे लोग हैं जो भाजपा पार्टी में तानाशाही रवैए से परेशान हैं।

सभी लोग एकएक कर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होते चले जाएंगे। राहुल गांधी जिस तरह से आम आदमी की मूल समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। जैसे महंगाई, रोजगार, GST, किसानों की बात पूरे भारत में राहुल ही एक ऐसा नेता हैं जो आवाज लगतार उठा रहे हैं।

भाजपा और इंडिया के सभी घटक दल के नेता उन्हें लगातार घेरने की कोशिश करते रहते हैं। आम आदमी की बातों को संसद से सड़क तक उनके समस्याओं को उठाने का काम राहुल गांधी करते हैं। मैं उनसे प्रभावित होकर Congress  पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया।

Share This Article