Homeझारखंडसाहिबगंज में दिखा गंगा का रौद्र रूप, 50 से अधिक गांव में...

साहिबगंज में दिखा गंगा का रौद्र रूप, 50 से अधिक गांव में घुसा बाढ़ का पानी

Published on

spot_img

Ganga’s Fierce Form Seen in Sahibganj: साहिबगंज में गंगा (Ganga in Sahibganj) ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। राजमहल, उधवा, बड़हरवा और तालझारी प्रखंड के 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है और 2 हजार से भी ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। हजारों लोगों ने घरों की छतों या आसपास के इलाकों और शिविरों में शरण ले रखी है।

बाढ़ के पानी की वजह से अब तक दो लोगों की मौत (Death) हुई है। इनमें मखमलपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत मुसहरी टोला निवासी 50 वर्षीय कारू चौधरी और पासवान टोला की 4 वर्षीय बच्ची शामिल है।

एक अनुमान के मुताबिक, साहिबगंज शहरी और दियारा क्षेत्रों में 30 हजार से भी ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

साहिबगंज के DC हेमंत सती ने बताया है कि गुरुवार को गंगा नदी का जलस्तर 28.27 मीटर मापा गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है।

अगले 7 दिनों में यह 0.03 मीटर तक और बढ़ सकता है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने, नदी के पास न जान और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कैंप शुरू किए हैं। जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

कंट्रोल रूम की ओर से पांच नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर किसी भी समय आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। प्रत्येक प्रभावित पंचायत में लगाए गए शिविरों में भोजन की व्यवस्था की गई है।

लगभग 8 वार्ड बाढ़ से प्रभावित

साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के लगभग 8 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रसूलपुर दहला, भारतीय कॉलोनी, दहिया टोला, हबीबपुर बायसी स्थान के निकट कबूतर खोपी, चानन एवं सकारुगढ में बाढ़ का पानी घुस आया है।

साहिबगंज अंचल की सभी 11 पंचायतें भी बाढ़ से प्रभावित हैं। पानी में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

शहर के शकुंतला सहाय घाट में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। जिले के चार प्रखंडों के 24 विद्यालयों में बाढ़ का पानी घुस आया है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।

राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा (Anant Ojha) ने भी अपने स्तर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण शुरू किया है। गुरुवार को वह उधवा प्रखंड के श्रीधर दियारा की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिले और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...