पलामू में देर रात खौफनाक वारदात: JMP परिसर में गार्ड को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, तीन हमलावर फरार

पलामू के मेदिनीनगर स्थित JMP परिसर में गार्ड विनोद सहाय की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही, आरोपियों की तलाश तेज और छापेमारी जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: मेदिनीनगर के बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। परिसर में तैनात गार्ड विनोद सहाय की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे स्कूटी से तीन युवक परिसर में पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे गार्ड को गेट तक ले गए और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। शुरुआती आशंका यह जताई जा रही है कि 15 जुलाई को हुई एक जन्मदिन पार्टी से जुड़े विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।