Homeझारखंडचुनाव के बाद बंद हो जाएगी "मइयां सम्मान योजना"! कल्पना सोरेन ने...

चुनाव के बाद बंद हो जाएगी “मइयां सम्मान योजना”! कल्पना सोरेन ने …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maiyan Samman Yojana: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) को लेकर सभी पार्टियों जोरों-शोरों से तैयारी में जुटी हुई है।

आने वाले कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग इसकी तारीखों का भी ऐलान करने वाली है। प्रदेश की सत्ता में बैठी पार्टी JMM और विपक्षी पार्टी BJP के बीच तकरार भी जारी है।

चुनाव से पहले राज्य भर की महिलाओं को लेकर सरकार ने एक बेहद अहम योजना “मइयां सम्मान योजना” (Maiyan Samman Yojana) शुरू की है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने की 15 तारीख को ₹1000 मिलते है।

इस योजना से राज्य भर की महिलाएं बेहद ही खुश हैं। लेकिन वहीं महिलाओं के मन में एक सवाल भी है कि क्या चुनाव के बाद इस योजना को बंद कर दिया जाएगा?

कल्पना सोरेन ने दिया जवाब

जनता के इन सवालों पर अब विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सबकुछ साफ कर दिया है। शुक्रवार को कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना यात्रा के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में थीं। यहां विपक्षी पार्टियों खासकर भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने तीखा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री माइयां योजना के भविष्य को लेकर भ्रम फैला रही है, वो सही नहीं है। कल्पना ने कहा कि माइयां सम्मान योजना चुनाव के बाद भी बिना रोकटोक के चलती रहेगी।

योजना बंद करने के लिए जनहित याचिका दायर

यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने भाजपा पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। कल्पना का कहना है कि भाजपा से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना को बंद करने के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना चुनावों के बाद भी चलती रहेगी और महिलाओं को इसका लाभी मिलता रहेगा। यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार के लिए महिलाओं से समर्थन की भी मांग की।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...