भूल कर भी अधिक मात्रा में न लें कैफीन, नहीं तो नींद भी हो सकती है गायब

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Do not consume Caffeine in Excessive Amounts: अक्सर तनाव, खराब Lifestyle और कभी-कभी Unhealthy खाना हमारी नींद में खलल डाल सकता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि कैफीन (Caffeine) का नींद के साथ गहरा संबंध होता है।

अगर आप दिनभर अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए तो नुकसानदायक है ही, इससे आपको नींद न आने की समस्‍या हो सकती है।

कई लोगों का शरीर बेहद ही संवेदनशील होता है, ऐसे में उन्‍हें अधिक मात्रा में कैफीन लेने से हमेशा बचना चहिए, क्‍योंकि कैफीन शरीर में 24 घंटे तक मौजूद र‍हता है। इससे नींद न आने की समस्‍या आ सकती है, जिससे आपका लाइफस्‍टाइल बिगड़ना लाजिमी है।

Expert ने बताया, ”caffeine का सेवन नींद आने में लगने वाले समय को बढ़ा देता है, जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

अगर आप भी ज्‍यादा मात्रा में कैफीन ले रहे हैं तो यह आपको गहरी नींद में जाने नहीं देगा। नींद से जागने और बैचेनी वाले लक्षण नजर आएंगे।”

भूल कर भी अधिक मात्रा में न लें कैफीन, नहीं तो नींद भी हो सकती है गायब - Do not take caffeine in excess amount even by mistake, otherwise sleep may also disappear.

कई तरह के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है कैफीन

उन्होंने सलाह देते हुए कहा, ”कई शोधों में यह बात सामने आई है कि सोने से 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से नींद में खलल पड़ सकती है। शोध सोने से कम से कम 6 घंटे पहले पर्याप्त मात्रा में कैफीन का सेवन न करने की सिफारिश का समर्थन करता है।”

उन्‍होंने आगे कहा, ”कैफीन का प्रभाव आमतौर पर सेवन के लगभग 30 मिनट बाद शुरू होता है। इसके अलावा इसके उपयोग और इसकी मात्रा पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। कई लोगों में इसका असर देर से भी होता है।”

भूल कर भी अधिक मात्रा में न लें कैफीन, नहीं तो नींद भी हो सकती है गायब - Do not take caffeine in excess amount even by mistake, otherwise sleep may also disappear.

Expert ने आगे कहा, ”FDA सलाह देता है कि प्रतिदिन 400 मिलीग्राम तक कैफीन का सेवन वयस्कों के लिए आमतौर पर सुरक्षित है, लेकिन एक अच्‍छी और बेहतर नींद के लिए इसका सेवन सीमित करना महत्वपूर्ण है। खासकर सोने से कुछ घंटों पहले इसे लेने से बचना चाहिए।”

कैफीन (Caffeine) कई तरह के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जिसमें चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, चाय और कॉफी शामिल है। कुछ दवाओं में भी यह पाया जाता है।

Share This Article