Latest Newsझारखंडउत्पाद सिपाही नियुक्ति मामले में जांच की जिम्मेदारी राज्य सरकार की: हिमंता

उत्पाद सिपाही नियुक्ति मामले में जांच की जिम्मेदारी राज्य सरकार की: हिमंता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Product Constable Appointment Case: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट की टिप्पणी है कि राज्य को घुसपैठियों ने हाईजैक कर रखा है।

मंत्री इरफान अंसारी को इस बारे में सोचना चाहिए। वे शनिवार काे मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

कुछ सीटों की ही चर्चा बाकी

सरमा ने कहा कि उत्पाद सिपाही नियुक्ति मामले (Product constable Appointment Case) में जांच का दायित्व राज्य सरकार का है।

यदि उन्हें लगता है कि उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख सकते हैं। यदि वे ऐसा करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करेगी।

चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी, JDU और BJP के साथ गठबंधन होगा। अब तक 99 प्रतिशत सीटों पर फैसला हो चुका है। कुछ सीटों की ही चर्चा बाकी है। पितृ पक्ष समाप्त होते ही गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।

एक सवाल के जवाब में सरमा ने कहा कि Hemant Soren के पत्र का जवाब मैं दूंगा। हालांकि, जवाब वे खुद जानते हैं। सोरेन को यह बताना चाहिए कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड के किसी आदिवासी के लिए आरक्षित सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ीं? उत्तर उनके घर में ही है।

यह उत्तर हमें देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने लिखित जवाब मांगा है तो समय मिलते ही उन्हें मैं जवाब दूंगा।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...