पूजा सिंघल की याचिका कोर्ट ने किया एक्सेप्ट, अब…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pooja Singhal’s petition: PMLA के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को मनरेगा घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और उन पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग करने की आरोपित निलंबित IAS पूजा सिंघल की याचिका स्वीकार कर ली है।

पूजा सिंघल की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था कि ED के पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जो अनुसंधान के क्रम में जब्त किए गए हैं।

लेकिन न्यायालय में दाखिल चार्जशीट में उन दस्तावेजों का जिक्र नहीं किया गया था। पूजा सिंघल की ओर से इन दस्तावेजों का अवलोकन करने की अनुमति मांगी गई थी। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि ED ने पांच मई 2022 को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ED ने पूजा सिंघल और CA सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था।

दोनों से हुई पूछताछ में ED को बेहिसाब पैसे और अन्य जगहों पर इन्वेस्टमेंट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। ED की छापेमारी में सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुआ था।

Share This Article