Latest NewsUncategorizedहरियाणा में भाजपा की सफलता पर किसान नेता राकेश टिकैत ने उठाया...

हरियाणा में भाजपा की सफलता पर किसान नेता राकेश टिकैत ने उठाया सवाल, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rakesh Tikait On Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार को जारी है। रुझानों में BJP ने बढ़त बनाई हुई है।

इस बीच, किसान नेता Rakesh Tikait ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की सफलता पर सवाल उठाए हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि जितनी सीटें भाजपा को मिल रही हैं, उतनी उम्मीद किसी को नहीं थी। जनता तो भाजपा को वोट नहीं दे रही, तो फिर ये सीटें कहां से आ रही हैं? यह गणित का सवाल है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को अलग-अलग लड़वाकर चुनावी खेल खेलती है, जिससे परिणाम उनकी इच्छानुसार आते हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में किसान आंदोलन (Farmers Movement) के दौरान सबसे अधिक लाठियां चलीं, कई किसानों ने अपनी जान गंवाई, उनकी शहादत हुई, इसके बाद भी रिजल्ट इस तरह के आते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याएं हैं, लेकिन फिर भी भाजपा के लिए सीटें आ रही हैं। यह हमारी समझ से परे है।

चुनाव जीतने के लिए सरकार के पास कई तरीके हैं

यह पूरी तरह से राजनीतिक गणित है, और उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा चुनाव को ‘किसान बनाम अन्य’ के रूप में खेल रही है, जिससे एक बड़ा खेल चल रहा है। यह बड़ा घपला है। यदि जनता वोट नहीं दे रही है, तो फिर ये वोट कहां से आ रहे हैं? यह एक गंभीर प्रश्न है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कैसे लोगों और पार्टियों को तोड़ती है, यह गणित उनके पास है। जब लोग आपस में बांटकर चुनाव लड़ते हैं, तो इसी तरह की स्थिति पैदा होती है।

हमें नहीं लगता कि जनता ने उन्हें Vote दिया है, कुछ न कुछ घालमेल तो जरूर होगा। जैसे यहां समितियों के चुनाव हो रहे हैं, जहां पर परचे ही कैंसिल कर दिए जा रहे हैं।

चुनाव जीतने के लिए सरकार के पास कई तरीके हैं, चाहे वो परचे कैंसिल करने के जरिए हो, EVM में गड़बड़ी से हो, या फिर लोगों के बीच फूट डालकर हो। चुनाव जीतने के ये सभी तरीके इस सरकार को अच्छे से पता हैं।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...