Homeझारखंडमहापर्व छठ के शुभ अवसर पर जारी होगी मइंया सम्मान योजना की...

महापर्व छठ के शुभ अवसर पर जारी होगी मइंया सम्मान योजना की चौथी किस्त, 51 लाख बहनों को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maiya Samman Yojana : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की तीसरी किस्त लाभुक महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी थी।

और अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महापर्व छठ के शुभ अवसर पर चौथी किस्त जारी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 51 लाख बहनों के खातों में तीसरी किस्त जमा की जा चुकी है, और छठ पूजा के मौके पर चौथी किस्त भी जल्द ही पहुंचाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इसे महज एक योजना नहीं, बल्कि बहनों के सशक्तीकरण की दिशा में दृढ़ प्रतिज्ञा बताया। उन्होंने झारखंडवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य राज्य के हर नागरिक की उन्नति है।

हमने शुरुआत कर दी है, लेकिन यह सिर्फ आरंभ है।” उन्होंने आगे कहा कि जेल से लौटने के बाद पिछले तीन महीनों में तेजी से काम किया गया है और आने वाले समय में इस गति को और भी तेज किया जाएगा।

हर पर्व को खास बना रही यह योजना

मुख्यमंत्री ने एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें कहा गया है कि हर पर्व को खास बनाया जा रहा है। योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन, दूसरी करम परब, तीसरी नवरात्र, और चौथी किस्त छठ महापर्व पर बहनों को दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...