रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की चाकू से मारकर हत्या

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Advocate Father Murder: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की हत्या की चाकू मारकर हत्या का मामला (Advocate Father Murder Case) रविवार को प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता Sushant Singh  के पिता अशोक सिंह की चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाया।

इसके बाद गांव लेकर पहुंचे और शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद (Land dispute) में हुई है। इस मामले में पुलिस ने छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि अशोक सिंह (62) शुक्रवार को घर से 50 मीटर की दूरी पर अपनी भैंस को बांध रहे थे। इसी दौरान कई लोग आये और अशोक सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस की निगरानी में किया गया अंतिम संस्कार

घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये । जैसे ही घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिली, वहां भीड़ जुटने लगी। पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।

शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम गांव लाया गया और पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या हुई है। छह लोगों को मामले में पकड़ा गया है पूछताछ की जा रही है।

Share This Article