…तो सफलता हमारी सफलता हमारी झोली में होगी, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बोले बाबूलाल मरांडी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Election Management Committee meeting; प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है वह है चुनाव पर्व। चुनाव अभियान (Election campaign) को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हमसब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं। आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

प्रबंधन समिति के संयोजक एवं पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं को अधिकार भाव से नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व भाव से कार्य करना है।

मीडिया बंधुओं से भी सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया

पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी इस समिति को दी है। उन्हाेंने कहा कि हम सब अपना श्रेष्ठ पार्टी को दें तथा समन्वय के साथ जीत को सुनिश्चित करने में जुट जाएं।

साथ ही कहा कि प्रबंध समिति के 29 विभागों का एक ही लक्ष्य है विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार। उन्होंने मीडिया बंधुओं से भी सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया।

बैठक में सह प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक बिरंची नारायण और सीमा शर्मा सहित समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article