Latest Newsबिहारशराब से मरे लोगों पर बोले जीतनराम, इतनी बड़ी आबादी में कुछ...

शराब से मरे लोगों पर बोले जीतनराम, इतनी बड़ी आबादी में कुछ न कुछ तो होते…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jitan Ram spoke on people who died due to alcohol: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi के लिए राज्य में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) से दर्जनों लोगों की मौत की घटना बड़ी आबादी में कुछ न कुछ होते रहने की घटना महसूस होती है। उन्होंने इस विषय में ऐसा ही बयान दिया है।

मांझी के बेटे ने राजद पर लगाया आरोप

मांझी ने मौत (Death) से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बिहार सरकार इसमें बहुत तत्परता से काम कर रही है। जो भी घटनाएं होती हैं, घटना के जो दोषी होते हैं, उसको लोग पकड़ते हैं।

आए दिन इस तरह की घटना होती है। 13 करोड़, 14 करोड़ जनसंख्या है। कहीं ना कहीं कुछ हो जाए। सिर्फ बिहार की बात नहीं है, अन्य जगहों में भी इस तरह की बात आती है।

दूसरी ओर मांझी के बेटे नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री संतोष सुमन मांझी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोग ही शराब बिकवा रहे हैं।

नीतीश ने कहा था, जो पिएगा, वो मारेगा

याद कीजिए, दो साल पहले दिसंबर 2022 में जब छपरा में जहरीली शराब से 70 से ऊपर लोगों की मौत हो गई थी, तब राज्य में शराबबंदी (Prohibition of Alcohol) लागू करने वाले CM Nitish Kumar ने कहा था कि जो पिएगा, वो मरेगा ही।

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...