झारखंड हाई कोर्ट से शूटर राहुल दुबे को जमानत, गैंगस्टर अमन साहू के…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bail to Shooter Rahul Dubey: झारखंड हाई कोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे (Shooter Rahul dubey) को जमानत दे दी है।

हाई कोर्ट के जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने सुनवाई के बाद शुक्रवार काे 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उसे बेल दी है।

राहुल दुबे को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग (Firing) करने के आरोप में रांची पुलिस ने इसी वर्ष अप्रेल महीने में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।

राहुल पर दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज

उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी थाना (Ormanjhi police station) क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद राहुल दुबे ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

राहुल पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिले में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। आराेपित की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की।

Share This Article